Welcome

Welcome to Tv100 news!

Tuesday, 15 November 2011

मायावती ने खेला चुनावी दांव!

            उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने चुनाव से ठीक पहले अपना सियासी दांव खेल दिया है!  जी हां! मायावती ने उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बाँटने के अपने इरादे को अमली जामा पहनाने  की पूरी तयारी कर ली है! इसके लिए मायावती ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में ही इस प्रस्ताव को पारित कर केंद्र सरकार के पास भेजने का फेसला किया है! 


              मायावती ने साफ़ कह दिया है कि पहल केंद्र सरकार को करनी है! यानी गेंद कांग्रेस के  पाले में है!  ये है मायावती का नया चुनावी दांव, जो यू0 पी० के गांवों में दर-दर भटकने वाले और यू० पी० की जनता को गुस्सा दिलाने वाले राहुल गांधी पर भरी पड़  सकता है!  मायावती का कहना है की आने वाले शीतकालीन सत्र में इसे पास करके केंद्र के पास भेज दिया जाएगा! 


             
             उत्तर प्रदेश को विभाजित करने  के मायावती के इस फैसले का   विपक्षी दलों ने विरोध किया है!    समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इसे एक चुनावी शिगूफा कहा है! उनका कहना कि साढ़े  चार साल तक प्रदेश को लूटने के बाद मायावती के पास जब कुछ नहीं बचा तो राज्य को चार भागों में बाँटने का शिगूफा छोड़ दिया है!  वहीं प्रदेश कांग्रेस  अध्यक्ष  रीता बहुगुणा जोशी ने इसे एक सियासी चाल बताया है! भारतीय जनता पार्टी ने भी मायावती के इस निर्णय की आलोचना की है!  भाजपा उपाध्यक्ष  मुख्तार अब्बास नकवी  ने कहा कि चुनाव के पहले मायावती के इस  फैसले की हकीक़त समझी जा सकती है!  
  


            

No comments:

Post a Comment

प्यारे पाठकों! टिप्पड़ी के माध्यम से खुलकर अपनी बात रखें!