उत्तराखंड की ११ वीं सालगिरह पर राज्य सरकार ने तोहफों की बौछार कर जनता को खुश होने का मौका दिया है ! चाहे वो किसान हो या  सैनिक! व्यापारी हो या  फेरीवाला-  सभी के लिए मुख्यमंत्री की झोली से कुछ न कुछ सौगात ज़रूर निकली है!  कारण.... मुख्यमंत्री जानते हैं कि हर तबके के कल्याण से ही देवभूमि में तरक्की की रफ़्तार को और  तेज किया जा सकता है!  
           मुख्यमंत्री की  सौगातों में कुछ का विवरण इस प्रकार है- छात्राएं अब  परिवहन निगम की  बसों में मुफ्त में सफ़र कर सकेंगी. वहीं शिक्षा ऋण पर ब्याज़ में  छूट देकर युवाओं  को खुश करने की कोशिश की गई है ! आईआईटी,  आईआईएम,  एनआईटी और मेडिकल समेत प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए चुने जाने  पर  छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार की तरफ़ से ५० हज़ार रुपए दिए जाएंगे!  राज्य सरकार इस क़दम से युवाओं के चेरें खिल उठे हैं! किसानों के सरकार ने १०० पॉली हाउस बनाने का बनाने का फैसला किया है! जिसके लिए  केंद्र की तरफ़ से मिलने वाले ५०  फीसदी अनुदान के साथ राज्य सरकार भी ३० फीसदी अनुदान देगी! फल और सब्जियों की आवक पर २ फीसदी मंदी शुल्क  ख़त्म करने, ६ करोड़ की लागत से हिल सीड कॉर्पोरशन बनाने के फैसले भी लिए गए हैं! ५० ग्रामीण हाट  लगाकर  भी किसानों को फायदा पहुँचाने  का प्रयास किया है!   ज़ाहिर है किसान इससे बहुत खुश हैं!  पूर्व सैनिकों के परिवारों के छात्र -छात्राओं की छात्रवृत्ति को दोगुना  किया गया है!   भूतपूर्व सैनिकों के लिए कुछ और भी सहूलियतें दी गईं हैं जिनसे  वे बहुत खुश हैं! मुख्यमंत्री ने हर तबके लिए  कुछ न कुछ घोषणा ज़रूर की है! 
             राज्य सरकार के इन फैसलों से जनता का खुश होना लाज़मी है!  इससे जनता का विश्वास भी राज्य सरकार पर बढ़ा है!  जनता को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की इन कोशिशों की बदौलत राज्य के  विकास की गति में अवश्य ही तेजी आएगी!  इसलिए हर कोई अपने मुख्यमंत्री  का आभार जता रहा है! 
 
 
No comments:
Post a Comment
प्यारे पाठकों! टिप्पड़ी के माध्यम से खुलकर अपनी बात रखें!